मुख्यमंत्री ने जोशीमठ में आयोजित जनसभा को किया संबोधित।

मुख्यमंत्री ने जोशीमठ में आयोजित जनसभा को किया संबोधित।

Apr 16, 2024 - 22:45
 0
मुख्यमंत्री ने जोशीमठ में आयोजित जनसभा को किया संबोधित।

मुख्यमंत्री ने जोशीमठ में आयोजित जनसभा को किया संबोधित।

केंद्र एवं राज्य सरकार की प्रथमिकता, जोशीमठ क्षेत्र अपने मूल एवं पौराणिक स्वरूप में बना रहे: मुख्यमंत्री धामी।

केंद्र सरकार के सहयोग से हमें 1700 करोड़ की धनराशि जोशीमठ के पुननिर्माण एवं विकास कार्यों के लिए मिली है:: मुख्यमंत्री धामी

आज जनता विकास पर चर्चा करती है: मुख्यमंत्री धामी।

 सैनिकों का अपमान करने वाले कांग्रेस आज सेना की हितैषी बनने का रच रही ढोंग : मुख्यमंत्री धामी।

  समान अधिकारों के लिए आगे बढ चुका है देश: मुख्यमंत्री धामी।

 जातिवाद, वंशवाद, भ्रष्टाचार और सनातन विरोधियों का गिरोह है, इंडी गठबंधन : मुख्यमंत्री धामी।

 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जोशीमठ ( चमोली) स्थित टैक्सी स्टैण्ड में गढ़वाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी श्री अनिल बलूनी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा की निश्चित ही जनता के आशीर्वाद से गढ़वाल लोकसभा के अंतर्गत आने वाले सभी विधानसभाओं में से बद्रीनाथ विधानसभा को सबसे अधिक मतों से जितने वाले हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी ने ऋषिकेश से सभी को प्रणाम और राम राम भेजा है। उन्होंने कहा अनिल बलूनी जी का संकल्प इस पूरे लोकसभा क्षेत्र की सेवा करना है। राज्यसभा सांसद के तौर पर अनिल बलूनी जी ने कई कार्य इस क्षेत्र में किए गए हैं। उन्होंने कहा जनता का दिया गया हर वोट सीधा प्रधानमंत्री जी को जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा आपदा के दौरान मैंने स्वयं जोशीमठ में कैंप किया। उन्होंने कहा उनके द्वारा आपदा काल के दौरान हर शिविर, अस्पताल, में जाकर लोगों से मुलाकात की गई थी। उन्होंने कहा जोशीमठ नरसिंह देवता, आदि गुरु शंकराचार्य की भूमि है। ये पौराणिक और सामरिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण भूमि है। उन्होंने कहा जोशीमठ क्षेत्र अपने मूल एवं पौराणिक स्वरूप में बना रहे