मुख्यमंत्री ने रामनवमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई दी

मुख्यमंत्री ने रामनवमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई दी

Apr 16, 2024 - 22:35
 0
मुख्यमंत्री ने रामनवमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई दी

मुख्यमंत्री ने रामनवमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई दी 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनवमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी है।

रामनवमी की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान राम हमारी आस्था और विश्वास के प्रतीक हैं, उनका आदर्श चरित्र हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर में विराजमान होने पर इस वर्ष रामनवमी का महत्व और बढ़ गया है। रामनवमी के अवसर पर सूर्य की किरणों से भगवान के मस्तक पर होने वाला दिव्य अभिषेक का अवसर भी अविस्मरणीय रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें मर्यादा पुरूषोतम भगवान श्री राम के व्यक्तित्व को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिये।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आदि शक्ति भगवती के उपासना पर्व नवरात्रि की भी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमारी संस्कृति एवं परम्परा का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह पर्व भारतीय संस्कृति की महान परंपरा का प्रतीक है। नवरात्र का यह पर्व समाज में नारी के महत्व और सामर्थ्य को इंगित करता है। इस अवसर पर किया जाने वाला कन्या पूजन नारी शक्ति के महत्व को दर्शाता है।