मोदी-शाह सरकार सत्ता में आई तो लोकतंत्र समाप्त हो जाएगा : मल्लिकार्जुन खरगे

Mallikarjun Kharge's statement regarding democracy in the country : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को दावा किया कि यदि मोदी-शाह सरकार फिर से सत्ता में आई, तो देश में लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। खरगे ने कहा, यदि आप संविधान, महिलाओं, मजदूरों ...

Apr 21, 2024 - 23:46
 0
मोदी-शाह सरकार सत्ता में आई तो लोकतंत्र समाप्त हो जाएगा : मल्लिकार्जुन खरगे

Mallikarjun Kharge Mallikarjun Kharge's statement regarding democracy in the country : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को दावा किया कि यदि मोदी-शाह सरकार फिर से सत्ता में आई, तो देश में लोकतंत्र खत्म हो जाएगा।

ALSO READ: लोकसभा चुनाव 2024 : क्यों जीत रही BJP, विपक्ष कहां कर रहा चूक, प्रशांत किशोर का दावा- बंगाल-तेलंगाना में चौंकाएंगे मोदी

खरगे ने मध्य प्रदेश के सतना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए दावा किया कि वे डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को भी खत्म कर देंगे। खरगे ने सभा में कहा, यदि आप संविधान, महिलाओं, मजदूरों और किसानों के वोट के अधिकार को बरकरार रखना चाहते हैं, तो कांग्रेस और उसके 'पंजा' (हाथ) चिह्न को वोट दें।

ALSO READ: अमित शाह ने मल्लिकार्जुन खरगे की इस टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर किया कटाक्ष

खरगे ने सतना में कांग्रेस उम्मीदवार सिद्धार्थ कुशवाहा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए दावा किया, यदि मोदी-शाह की सरकार फिर से सत्ता में आई तो लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। खरगे ने उन लोगों को भाजपा में शामिल करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्री शाह की भी आलोचना की, जो तब तक भ्रष्ट थे, जब तक वे दूसरे दलों में थे।

ALSO READ: चुनावी बॉण्ड मामले की हो विशेष जांच, तब तक सीज रहें भाजपा के खाते, मल्लिकार्जुन खरगे की मांग

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि ऐसा लगता है कि शाह के पास भ्रष्ट लोगों को भाजपा में शामिल करने से पहले धोने के लिए वॉशिंग मशीन के साथ एक बड़ी लॉन्ड्री है। सतना में लोकसभा चुनाव 26 अप्रैल को होगा। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour