मंडल अध्यक्ष ने रामनवमी के पावन पर्व पर बधाई दी

मंडल अध्यक्ष ने रामनवमी के पावन पर्व पर बधाई दी

Apr 17, 2024 - 12:30
 0
मंडल अध्यक्ष ने रामनवमी के पावन  पर्व पर बधाई दी

मंडल अध्यक्ष ने रामनवमी के पावन पर्व पर बधाई दी

चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि दिन जगत के पालनकर्ता भगवान विष्णु ने अपना सातवा अवतार राम के रूप में लिया।

राम नवमी का पर्व भगवान राम जी के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है।शास्त्रों के अनुसार प्रभु राम ने लंका पर विजय प्राप्ति के लिए देवी दुर्गा की उपासना की थी। अत: चैत्र नवरात्रि के बाद रामनवमी मनाई जाती है।आस्‍था और धार्मिक दृष्टि से हिंदू धर्म में राम नवमी का विशेष महत्‍व है रामनवमी के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष माही सकलानी ने सबको भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी की अनंत शुभकामनाएं दी इस पावन अवसर पर माही सकलानी ने कहा कि मेरा मन भावविभोर और कृतार्थ है। ये श्रीराम की परम कृपा है  

यह पहली रामनवमी है, जब अयोध्या के भव्य और दिव्य राम मंदिर में हमारे राम लला विराजमान हो चुके हैं। रामनवमी के इस उत्सव में आज अयोध्या एक अप्रतिम आनंद में है। 5 शताब्दियों की प्रतीक्षा के बाद आज हमें ये रामनवमी अयोध्या में इस तरह मनाने का सौभाग्य मिला है। यह देशवासियों की इतने वर्षों की कठिन तपस्या, त्याग और बलिदान का सुफल है।

प्रभु श्रीराम भारतीय जनमानस के रोम-रोम में रचे-बसे हैं, अंतर्मन में समाहित हैं। भव्य राम मंदिर की प्रथम रामनवमी का यह अवसर उन असंख्य राम भक्तों और संत-महात्माओं को स्मरण और नमन करने का भी है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन राम मंदिर के निर्माण के लिए समर्पित कर दिया।

मुझे पूर्ण विश्वास है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन और उनके आदर्श विकसित भारत के निर्माण के सशक्त आधार बनेंगे। उनका आशीर्वाद आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। प्रभु श्रीराम के चरणों में कोटि-कोटि नमन और वंदन!